घर पर बनाएं नरम नरम
(दही बड़े )
दही बड़े बनाना बहुत ही आसान होता है और यह कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जाते हैं और खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगे तो एक बार जरूर ट्राई कीजिएगा तो शुरू करते हैं नरम नरम दही बड़े बनाना
सामग्री
- 500 ग्राम मूंग की दाल
- 1 Eno का पैकेट
- नमक स्वाद अनुसार
- तलने के लिए तेल
मूंग की दाल को 3- 4 घंटे के लिए भिगो के रख दीजिए अब मूंग की दाल को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिए
- अब उसे एक अलग बर्तन में निकाल कर उसमें स्वादानुसार नमक और एक Eno का पैकेट डाल दीजिए
- नमक और Eno को दाल में मिक्स करने से पहले कढ़ाई के तेल को अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए क्योंकि हमें मिश्रण को मिलाकर छोड़ना नहीं है उसके बड़े बनाने के लिए उसे चम्मच की मदद से कढ़ाई में डालना है हमें मूंग की दाल के पेस्ट को रेस्ट नहीं देना
- अब हम बड़ों को अच्छी तरह से तल लेंगे बड़ों का रंग ज्यादा गोल्डन ब्राउन नहीं करेंगे बड़ों का रंग हल्का गोल्डन रखना है और बीच-बीच में बड़ों को हिलाते रहेंगे जिससे हमारे बड़े जले ना जब बड़े तल जाए तो उन्हें एक अलग प्लेट में निकाल लेंगे
- एक बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दीजिए पानी को 5 मिनट के लिए गरम कीजिए
- पानी अच्छी तरह से गरम हो जाए तो उसमें मूंग की दाल के बड़े डाल दीजिए और बड़ों को अच्छी तरह से उसमें डूब जाने दीजिए 5 मिनट के बाद हम बड़ों को पानी में से निकाल लेंगे
- जब हम पानी में से बड़ों को निकालेंगे तो हम उन्हें निचोड़ लेंगे। निचोड़ते समय प्लेट में बड़ों का सारा तेल निकल जाएगा
- अब हम निचोडें हुए बड़ों को प्लेट में रख देंगे और अब आप देख सकते हैं कि यह कितने नरम नरम बड़े बने हैं
तो शुरू करते हैं दही बड़े की चाट बनाना
सामग्री
- 700 ग्राम दही
- 1 कटोरी चीनी दही में मिलाने के लिए
- एक कटोरी ईमली की खट्टी मीठी चटनी
- धनिए की चटनी
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच लाल मिर्च
- 1 चम्मच भुना हुआ जीरा
- 1 चम्मच गरम मसाला
- बारीक कटा हुआ धनिया
आप दही बड़ों में काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बनाने की विधि
- एक बर्तन में दही लेकर उसमें एक कटोरी चीनी डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लीजिए
- बड़ो को निचोड़कर एक प्लेट में रख लीजिए उनके ऊपर मीठी दही डालिए
- उसके ऊपर से उसमें इमली की खट्टी मीठी चटनी डालिए और उसके बाद उसमें हरी धनिया की चटनी डालते हैं
- दही बड़ों में हम चाट मसाला स्वादानुसार, काला नमक स्वादअनुसार,आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर,आधा चम्मच गरम मसाला,लाल मिर्च और ऊपर से धनिया डाल देंगे
- अब हमारे दही बड़े बनकर तैयार है दही बड़े की रेसिपी आप ट्राई कीजिएगा आपके दही बड़े बहुत स्वादिष्ट बनेगे और अपनी फैमिली को जरूर बनाकर खिलाएगा अगर आपको मेरी रेसिपी अच्छे लगे तो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शेयर कीजिए |
If you liked the block, please comment and like.
अगर आपको ब्लॉक पसंद आया है, तो कृपया टिप्पणी और लाइक करें।
अगर आपको ब्लॉक पसंद आया है, तो कृपया टिप्पणी और लाइक करें।
Desi Khanpaan




























No comments:
Post a Comment