खीरे का रायता
खीरे का स्वादिष्ट रायता कैसे बनाएं
खीरे का रायता खाने मे बहुत स्वादिष्ट होता है
यह हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह ज्यादातर गर्मियों में बनाया जाता है खीरा एक ऐसी सब्जी है जो हमारे घर में ज्यादातर हमेशा रहती ही हैहम तरह-तरह के रायते बनाते हैं कभी बथुए का रायता गाजर का रायता बहुत सारे ऐसे रायते होते हैं जो हम अपने स्वाद अनुसार बनाते हैं खीरे का रायता बनाने के लिए हमारे घर में सारी सामग्री पहले से ही मौजूद होती है तो फ्रेंड्स हम बनाते हैं आज खीरे का रायता
खीरे का रायता बनाने के लिए सामग्री
- एक खीरा
- 250 ग्राम ताजा दही
- 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- थोड़ा सा धनिया
खीरे का रायता बनाने की विधि
- सबसे पहले हम दही को एक बर्तन में निकाल लेंगे
- उसके बाद उसमें 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला,1/2 छोटा चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे
- अब हम खीरे को कस लेंगे और दही में मिला देंगे
- इससे अच्छी तरह से चम्मच या मलनी की मदद से मिला लेंगे।
- अब गार्नीश के लिए रायते के ऊपर थोड़ा सा भुना हुआ जीरा चाट मसाला और हल्की सी लाल मिर्च छिड़केंगे
- दो तीन खीरे की स्लाइस रख देंगे अब हमारा खीरे का रायता सर्व करने के लिए तैयार है
- खीरे का रायता बड़ा टेस्टी लगता है खाने में और फ्रेंड्स अगर आप खीरे का रायता बना रहे हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिएगा और अपने फ्रेंड्स एंड फैमिली को जरूर सर्व कीजिएगा और मुझे कमेंट कीजिएगा कि आपको खीरे का रायता कैसा लगा
अगर आपको ब्लॉक पसंद आया है, तो कृपया टिप्पणी और लाइक करें।
If you liked the block, please comment and like.

By: Sonia Singhal
देसी खानपान









Good discription
ReplyDelete