Followers

Friday, November 29, 2019

दही बड़ा कैसे बनाएं। दही भल्ले कैसे बनाएं


र पर बनाएं नरम नरम  

(दही बड़े )



दही बड़े बनाना बहुत ही आसान होता है और यह कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जाते हैं और खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगे तो एक बार जरूर  ट्राई कीजिएगा तो शुरू करते हैं नरम नरम दही बड़े बनाना

सामग्री

  • 500 ग्राम मूंग की दाल
  • 1 Eno का पैकेट
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तलने के लिए तेल


मूंग की दाल को 3- 4 घंटे के लिए भिगो के रख दीजिए अब मूंग की दाल को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिए 


  •  अब उसे एक अलग बर्तन में निकाल कर उसमें स्वादानुसार नमक और एक Eno का पैकेट डाल दीजिए 



  • नमक और Eno को दाल में मिक्स करने से पहले कढ़ाई के तेल को अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए क्योंकि हमें मिश्रण को मिलाकर छोड़ना नहीं है उसके बड़े बनाने के लिए उसे चम्मच की मदद से कढ़ाई में डालना है हमें मूंग की दाल के पेस्ट को रेस्ट नहीं देना




  • अब हम बड़ों को अच्छी तरह से तल लेंगे बड़ों का रंग ज्यादा गोल्डन ब्राउन नहीं करेंगे बड़ों का रंग हल्का गोल्डन रखना है और बीच-बीच में बड़ों को हिलाते रहेंगे जिससे हमारे बड़े जले ना जब बड़े तल जाए तो उन्हें एक अलग प्लेट में निकाल लेंगे




  • एक बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दीजिए पानी को 5 मिनट के लिए गरम कीजिए 


  • पानी अच्छी तरह से गरम हो जाए तो उसमें मूंग की दाल के बड़े डाल दीजिए और बड़ों को अच्छी तरह से उसमें डूब जाने दीजिए 5 मिनट के बाद हम बड़ों को पानी में से निकाल लेंगे





  • जब हम पानी में से बड़ों को निकालेंगे तो हम उन्हें निचोड़ लेंगे। निचोड़ते समय प्लेट में बड़ों का सारा तेल निकल जाएगा 




  •  अब हम निचोडें हुए बड़ों को प्लेट में रख देंगे और अब आप देख सकते हैं कि यह कितने नरम नरम बड़े बने हैं






तो शुरू करते हैं दही बड़े की चाट बनाना 

सामग्री

  • 700 ग्राम दही
  • 1 कटोरी चीनी दही में मिलाने के लिए
  •  एक कटोरी ईमली की खट्टी मीठी चटनी
  • धनिए की चटनी
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 1 चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच भुना हुआ जीरा
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • बारीक कटा हुआ धनिया

आप दही बड़ों में काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बनाने की विधि

  • एक बर्तन में दही लेकर उसमें एक कटोरी चीनी डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लीजिए




  • बड़ो को निचोड़कर एक प्लेट में रख लीजिए उनके ऊपर मीठी दही डालिए 



  • उसके ऊपर से उसमें इमली की खट्टी मीठी चटनी डालिए और उसके बाद उसमें हरी धनिया की चटनी डालते हैं


  • दही बड़ों में हम चाट मसाला स्वादानुसार, काला नमक स्वादअनुसार,आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर,आधा चम्मच गरम मसाला,लाल मिर्च और ऊपर से धनिया डाल देंगे




  • अब हमारे दही बड़े बनकर  तैयार है दही बड़े की रेसिपी आप ट्राई कीजिएगा आपके दही बड़े बहुत स्वादिष्ट बनेगे और अपनी फैमिली को जरूर बनाकर खिलाएगा अगर आपको मेरी रेसिपी अच्छे लगे तो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शेयर कीजिए | 



If you liked the block, please comment and like.
अगर आपको ब्लॉक पसंद आया है, तो कृपया टिप्पणी और लाइक करें।

Desi  Khanpaan

Monday, November 25, 2019

खीरे का रायता


खीरे का रायता


खीरे का स्वादिष्ट रायता कैसे बनाएं
खीरे का रायता खाने मे बहुत स्वादिष्ट होता है 
यह हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह ज्यादातर गर्मियों में बनाया जाता है खीरा एक ऐसी सब्जी है जो हमारे घर में ज्यादातर हमेशा रहती ही हैहम तरह-तरह के रायते बनाते हैं कभी बथुए का रायता गाजर का रायता बहुत सारे ऐसे रायते होते हैं जो हम अपने स्वाद अनुसार बनाते हैं खीरे का रायता बनाने के लिए हमारे घर में सारी सामग्री पहले से ही मौजूद होती है तो फ्रेंड्स हम बनाते हैं आज खीरे का रायता


खीरे का रायता बनाने के लिए सामग्री

  • एक खीरा
  • 250 ग्राम ताजा दही
  • 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई
  • थोड़ा सा धनिया


खीरे का रायता बनाने की विधि
  • सबसे पहले हम दही को एक बर्तन में निकाल लेंगे 

  • उसके बाद उसमें 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला,1/2 छोटा चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे



  • अब हम खीरे को कस लेंगे और दही में मिला देंगे
( खीरे को मोटा मोटा कददूकस कर लिजिए) 


  •  इससे अच्छी तरह से चम्मच या मलनी की मदद से मिला लेंगे। 



  •  अब गार्नीश के लिए रायते के ऊपर थोड़ा सा भुना हुआ जीरा चाट मसाला और हल्की सी लाल मिर्च छिड़केंगे 



  • दो तीन खीरे की स्लाइस रख देंगे अब हमारा खीरे का रायता सर्व करने के लिए तैयार है



  • खीरे का रायता बड़ा टेस्टी लगता है खाने में और फ्रेंड्स अगर आप खीरे का रायता बना रहे हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिएगा और अपने फ्रेंड्स एंड फैमिली को जरूर सर्व कीजिएगा और मुझे कमेंट कीजिएगा कि आपको खीरे का रायता कैसा लगा 
धन्यवाद

अगर आपको ब्लॉक पसंद आया है, तो कृपया टिप्पणी और लाइक करें।
If you liked the block, please comment and like.




By: Sonia Singhal
देसी खानपान